गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आरके पब्लिक स्कूल का 32वां स्थापना दिवस आरकेवीएस परिसर में हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मनाया गया। उक्त अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय, शांति निवास विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर रौशना, सुशील केसरी, सुरेंद्र तिवारी अशोक विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता प्रस्तुत किए गए। उक्त अवसर पर स्कूल के निदेशक ने कहा कि 32 वर्ष पूर्व जब गढ़वा शहर में एक भी अंग्रेजी माध्यम का स्कूल नहीं था। यह स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जिले का पहला स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा स्कूल से पढ़े हुए छात्र-छात्राएं भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनेक क्षेत्रों में क...