बोकारो, मार्च 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लंबोदर महतो व जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने समारोह का उद्घाटन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर एक से बढ़कर एक शानदार गीत नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मंच से विद्यालय को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया एवं विद्यालय के बच्चों के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की। पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने भी विद्यालय के हर क्षेत्...