गढ़वा, फरवरी 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध शिव पहाड़ी गुफा में महाशिवरात्रि महोत्सव पर लगने वाली दो दिवसीय मेला का समापन आयोजित रंगारंग भक्ति जागरण के साथ सोमवार को हुआ। शिवपहाड़ी गुफा मंदिर के प्रांगण में दूसरे दिन मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जिला परिषद सदस्य. रजनी शर्मा, पंडरिया मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौबे, भाजपा के मंडल अध्यक्ष भानु गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, समाज सेवी विजय महतो, वरुण विहारी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति ने कहा कि भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया पंचायत के सरैया गुड़गांवा स्थित प्रसिद्ध शिव पहाड़ी गुफा को राज्य सरकार द्वारा पर्यटन स्थल का दर्जा मिल चुका है। उन्हों...