मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के क्रिएटिव कैंपस में मंगलवार को वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल वाटिका से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनमोह लिया। मुख्य आकर्षण आने वाले कल की गूंज विषय पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति रही, जिसने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल, विद्यालय की निदेशिका ज्योति गुप्ता, प्रधानाचार्या सविता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुति की सराहना की। नाट्य प्रस्तुति में नोआ नामक बालिका और उसके चार साथियों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि यदि आज प्रकृति की अ...