प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। चौखड़ पूरे अंती के आशा इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया। छात्रा गौरी सिंह की गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... पर बांसुरी वादन और तेरी मंद-मंद मुस्कानियों पर बलिहार राघव जी...की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कवि दरबार में बच्चों की ओर से प्रस्तुत हास्य और शृंगार रस की रचनाओं पर तालियां गूंजती रही। प्रबंधक कैप्टन डीवी ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। संचालन गुलजार अहमद ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीबी सिंह, खेल शिक्षक लालजी त्रिपाठी, दीपक सिंह, साक्षी सिंह, गीता पाल, प्रीति सिंह, अंजू सरोज, सकीना बानो, प्रदुम सिंह, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...