रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सीनियरों की दी विदाई
प्रयागराज, मई 10 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एमपी हॉल में 'रुखसत 2026' सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई देना था। समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें खूब सराहा गया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रो. एमएम गोरे ने कहा कि रुखसत केवल विदाई समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का उत्सव है। उन्होंने कहा कि संस्थान से प्राप्त शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों को जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे। वहीं, प्रो. सहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.