मुजफ्फर नगर, नवम्बर 14 -- एमजी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एमजी पैनोरमा 2025 का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बच्चों व शिक्षकों की उपलब्धियां भी चमकी। अतिथियों ने बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की। समापन समारोह का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, अनु बाला अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान तथा पालिकाध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, करण स्वरूप, डॉ. रूपेश कुमार, एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा, सतीश चंद गोयल, वैभव गोयल, भीमसैन कंसल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल और जननायक बिरसा मुंडा को अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बच्चों की प्रतिभाओं से परिचय कराया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.