रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सींगनखेड़ा कंपोजिट में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिराम दिवाकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के महनाज़ शकील, गौरव गुप्ता, आलिया बी, समना जुबैर, बबीता चौधरी, जितेंद्र वीर विक्रम, हुकुम सिंह, प्रतिभा, विकास गुप्ता, नीरज, नीता और तरन्नुम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...