मेरठ, मई 20 -- डीपीएम पब्लिक स्कूल, बहसूमा में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए रंगारंग पूल पार्टी एवं इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर मस्ती की। पूल पार्टी के दौरान बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने पानी में खेलते हुए विभिन्न गीतों पर नृत्य किया और आनंदमय वातावरण में खूब धमाल मचाया। विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के कारण यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- समर कैंप में हुई गोवा बीच थीम पूल पार्टी में बच्चों ने की मस्ती यह भी पढ़ें- मैंगो पूल पार्टी में बच्चों ने मचाया धमाल यह भी पढ़ें- नन्हे-मुन्नों ने कैनवास पर बिखेरे यादों के रंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...