जमशेदपुर, मार्च 22 -- नारायणी सेवा ट्रस्ट ने शनिवार को बिष्टूपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में धूमधाम से गणगौर उत्सव मनाया। सुबह 8 से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर पूजन हुआ। दोपहर 3 से संध्या 6 बजे तक गणगौर को पानी पिलाने का कार्यक्रम नृत्य-नाटिका और लोकगीतों के माध्यम से संपन्न हुआ। इसमें लगभग 250 से अधिक महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी पोशाक और सोलह श्रृंगार के साथ शामिल हुईं। आमंत्रित कलाकार कोलकाता के सोनू शर्मा की टीम ने राजस्थान की जीवंत संस्कृति, आस्था तथा महिलाओं के नृत्य-संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। सोनू शर्मा ने रंगारंग नृत्य के साथ प्रमुख लोकगीत जैसे खेलण दो गणगौर..., गोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी..., झीनी-झीनी ओड़ो बाई सा..., ओ जी रे ढोला, मरुधरा में गणगौर आई... व अन्य भजन गाए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं को...