बागपत, मार्च 15 -- शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल में शैक्षिक समापन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने गायत्री मंत्र नृत्य, स्वागत नृत्य, बॉलीवुड नृत्य,गुजराती लोकनृत्य, पंजाबी नृत्य तथा राजस्थानी लोकनृत्य जैसी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हंस कुमार जैन, चेयरमैन बिजेंद्र जैन, प्रबंधन समिति के सदस्य अंकुर जैन,अनुज जैन, प्रधानाचार्य निशांत कुमार रहे।14बाग33 शैक्षिक सत्र समापन पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.