जौनपुर, दिसम्बर 22 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुशहा गांव स्थित समरत्थी राजाराम दिव्यांग शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव रविवार को सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने एकांकी, नाटक, प्रहसन, युगल गीत, सामूहिक गीत के साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिव्यांग बच्चों को पठन पाठन सामग्री और लोगों में श्रीमद्भागवत गीता पुस्तक का वितरण किया। इस अवसर पर उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह, राजेश जे सिंह, सत्यम सिंह, सभाजीत प्रजापति, सीताराम प्रजापति, रविन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामकीर्ति दुबे ने किया। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी और आभार ज्ञापन प्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.