कोडरमा, अप्रैल 24 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा के प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा द्वारा आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह (सेवा मेडल) के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन व जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता संदीप कुमार, नगर परिषद झुमरी तिलैया के सिटी मैनेजर लीमांशु कुमार व अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएच प्लस टू हाई स्कूल, झुमरी तिलैया, राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा (गोहाल), आरएलएसवाई कॉलेज, जेजे ...