रंगारंग कार्यक्रम के बीच कल होगा सम्मान समारोह
बांदा, मार्च 26 -- बांदा। रामनवमी के पावन मौके पर जहां समूचे शहर में 27 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, वहीं महेश्वरी देवी बाल समाज के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम सात बजे महेश्वरी देवी मंदिर चौक पर भव्य रंगारंग कार्यक्रमों के बीच शोभायात्रा में उत्कृष्ट झांकियों का प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बाल समाज के उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने बताया है कि उत्कृष्ट झांकियों के अलावा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.