बिजनौर, मार्च 15 -- चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय की एन एस एस की इकाई के अंतर्गत चल रहे साथ दिवसीय शिविर का समापन दिवस। प्राचार्य एचजी पाठक उपप्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, बीएड प्रभारी दीपक सरोहा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समस्त दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने हीमपुर बुजुर्ग गांव में हुए आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सभी के समक्ष पेश की। सभी शिक्षक और विद्यार्थियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत छात्रों ने प्रस्तुत किया। उपप्राचार्य डॉ शिवानी शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अनुशासित रहने और राष्ट्रभावना को जाग्रत करने का संदेश दिया। प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.