रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समर कैंप 'उड़ान' संपन्न
बागेश्वर, जून 6 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप 'उड़ान' का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समापन अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा जोशी पांडे ने कैंप की सफलता में अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। संस्थापक प्रबंधक एनबी भट्ट और प्रधानाचार्या ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में नियमित रूप से रोबोटिक्स कक्षाएं संचालित की जाएंगी। वाइस प्रिंसिपल भुवन मलखानी, अकादमिक हेड ओपी फुलारा, मुकुल कटोरिया, विपिन लोहुमी, रोहित कुमार, ममता आर्या, सोनिया, प्रियंका, किशन कुटोलिया, नम्रता मेहरा, नंदिनी बिष्ट, दीपक पांडे, शालिनी सैमुअल, हेम पांडे, आरती गोस्वामी, रेखा कुलेगी थे। संचालन आरती दोसाद, ममता रावत एवं ज्योति कोहली ने संयुक्त रूप से किया गया। यह भी पढ़ें- रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.