पिथौरागढ़, जून 1 -- मुनस्यारी, संवाददाता। जोहार क्लब मैदान में 71वें मुनस्यारी खेलोत्सव का रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम से पूर्व शास्त्री चौक से जोहार क्लब मैदान तक बैंड-बाजों के साथ भव्य रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं और स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को जोहार क्लब मैदान में मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. कविता जगत महर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, सचिव गौरव पांगती, कोषाध्यक्ष रवि बृजवाल व मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू एवं नंदा धर्मशक्तू ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। मुनस्यारी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती...