अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। गोपाल बाबू गोस्वामी डिग्री कॉलेज में वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया। शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ सविता पाण्डेय ने आख्या प्रस्तुत कर किया। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों को बताया। साथ ही कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। इस दौरान मेधावियों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं ने कुमाउनी, गढ़वाली, स्थानीय के अलावा विभिन्न संस्कृतियों पर कार्यक्रम पेश किए। संचालन डॉ प्रभाकर त्यागी व मोनिका टम्टा ने किया। यहां डॉ विजयपाल मुंड, एपिन सिंह, डॉ शीला, ज्योति राणा, ज्योति, आनंद सिंह, संजय गिरी, प्रकाश भट्ट, प्रताप सिंह, विपिन तिवारी, मनोज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...