रंगारंग कार्यक्रमों के साथ काला हीरा का समापन
धनबाद, जुलाई 22 -- सामुदायिक भवन सीसीडब्ल्यूओ में आयोजित नौवें ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कंपटीशन फेस्टिवल काला हीरा का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। समापन समारोह में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल जूनियर ग्रुप, क्रैडेंजा म्यूजिक ग्रुप, बार्बी डांस एकेडमी सीनियर ग्रुप, शक्ति स्क्वायर जूनियर ग्रुप ने सोलो नृत्य की प्रस्तुति दी। धनबाद के स्थानीय कलाकारों ने नृत्य और गीत से समा बांध दिया। गिरिडीह के अमन ग्रुप, रवि विज ग्रुप जमशेदपुर से अमितेश का नाटक, गिरिडीह कला संगम, कला निकेतन की ओर से सूर्यपुत्र कर्ण की दर्शनीय व शानदार प्रस्तुति हुई। वहीं श्मशान महापर्व नाटक की दर्शकों ने सराहना की।
कार्यक्रम में कलाकारों की मांग कार्यक्रम में उपस्थित ओडिशा के वरिष्ठ रंगकर्मी राजगोपाल पाढ़ी ने कलाकारों को पेंशन, हर जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.