मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 3 -- जैन गर्ल्स इंटर कालेज बसेडा का वार्षिकोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव अतुल जैन, कोषाध्यक्ष पवन जैन और ग्राम प्रधान रमन देशवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर के किया। छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर आपरेशन सिंदूर कार्यक्रम किया। जिससे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इसके अलावा छात्राओं ने घुमर डांस, पंजाबी डांस भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जूली सिंघल, अनुज जैन, पूनम, निर्मला, जिनेन्द्र जैन व कंवरपाल तथा सचिन गर्ग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.