गिरडीह, अप्रैल 18 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रंगामाटी गांव में शनिवार को धार्मिक आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला, जब आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति भाव से शोभायात्रा में शामिल हुईं। पूरे मार्ग में "जय श्रीराम" और "राधे-राधे" के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। यह कलश यात्रा श्री श्री 108 श्री राधाकृष्ण एवं राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई। यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। कलश यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं कतारबद्ध होकर चल रही थीं, जिससे पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया। यह भी पढ़ें- धार्मिक झांकियों के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.