सिद्धार्थ, जून 28 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुद बदहाली का शिकार हो गए हैं। साफ- सफाई के लिए पिछले 15 माह से बजट न मिलने से अधिकांश केंद्रों के बाहर गंदगी का अंबार लगा है। क्षेत्र में 27 आरोग्य मंदिर संचालित हैं, लगभग सभी का हाल बदहाली का है।डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संचालित 27 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां 14 प्रकार की जांच और टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। मेडिकल अपशिष्ट और कचरे के निस्तारण के लिए हर माह एक हजार रुपये भेजे जाने थे, लेकिन अब तक धनराशि नहीं पहुंची। स्थिति यह है कि कई केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं सफाई कराने ...