रामपुर, जनवरी 5 -- खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष छापामार अभियान में किले के अंदर, बापू मॉल, शाहबाद गेट, शौकत अली रोड, डीपी कोलोनी सिविल लाइंस और टांडा स्थित फास्ट फूड/स्ट्रीट वेंडरों द्वारा विक्रय किए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए चटनी एवं फास्ट फूड में रंग एवं खतरनाक रसायनों की मिलावट रोकने के लिए निर्देशित किया। मौके पर रंगयुक्त चटनी को नष्ट करवाया गया। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, देवकांत, धर्मपाल सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.