गिरडीह, जनवरी 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर की सड़कों पर शनिवार को रंगयात्रा निकाली गई। जिसमें कलाकारों ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। कला संगम द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के तीसरे दिन रंग यात्रा निकाली गई। यह रंग यात्रा शहर के सवेरा सिनेमा हॉल से निकाली गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्र के नृत्य की प्रस्तुति दी। लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.