बलिया, अप्रैल 30 -- बलिया, संवाददाता। बच्चों के व्यक्तित्व विकास व रंगमंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'संकल्प' और गुलाब देवी महिला महाविद्यालय के बीच गुरुवार को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन किया गया। इस दौरान कालेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा कि रंगमंच के माध्यम से छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और उनके अंदर छिपी अभिनय कला को निखारने के उद्देश्य से समझौता किया गया। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य भविष्य में नाट्य कार्यशाला का आयोजन करना और उसके माध्यम से महाविद्यालय में अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। संकल्प के सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी व रंग निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने कहा कि निश्चित रूप से इस समझौते से रंगमंच को विस्तार मिलेगा। प्रयास होगा कि समय-स...