रंगमंच में कोलेबिरा के बनफूल नायक को मिला गोल्ड मेडल
सिमडेगा, सितम्बर 9 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। रांची विवि के 39वें दीक्षांत समारोह में प्रखंड के बोकबा निवासी कलाकार बनफूल नायक ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बनफूल नायक ने परफॉर्मिंग एवं फाइन आर्ट्स संकाय के अंतर्गत रंगमंच विषय में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, सिंडिकेट एवं सीनेट के सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मेडलिस्ट को मंच पर सम्मान, बाकी को का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.