प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान की ओर से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर 27 मार्च को संवाद की एक नई पहल शुरू की जाएगी। शिक्षा में रंगमंच का महत्व विषय पर आयोजित होने वाली संगोष्ठी का आयोजन अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल के सभागार में सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। जिसमें वक्ता के रूप में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के प्रयागराज केंद्र के डॉ. अश्विनी कुमार सिंह व डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव होंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी अभिलाष नारायण ने बताया कि गोष्ठी के जरिए सार्थक संवाद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.