रंगमंच पर दिखेगी 25 साल की पीएम मोदी की सेवा यात्रा
कुशीनगर, सितम्बर 22 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कुशीनगर में नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में विशेष नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।इसकी जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने दी। उन्होंने बताया कि नाट्य मंचन में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से दर्शाया जाएगा। यह भी पढ़ें- रंगमंच पर दिखेगी प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा : राजीव जिलाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.