बदायूं, सितम्बर 22 -- बदायूं की सभी छह विधानसभाओं में 66 स्थानों पर में रंगमंच पर प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का मंचन किया जायेगा। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने से लेकर वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने और उसके बाद देश की सेवा तक की यात्रा के विभिन्न प्रसंग नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शकों के सामने रखे जाएंगे। पार्टी कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा-अनकही कहानियां पर आयोजित प्रेस वार्ता को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जानकारी दी। बताया कि नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सेवा संकल्प अभियान के त...