लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएनए की 50 वर्ष की यात्रा पर लगी प्रदर्शनी और लघु फिल्म भी देखी। साथ ही जीर्णोद्धार के बाद प्रो. राज बिसारिया प्रेक्षागृह और अन्य कार्यों का शुभारंभ किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि रंगमंच और साहित्य का काम देश के महानायकों की कहानी को बच्चों और युवाओं के सामने लाकर राष्ट्रीय चेतना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि हजार साल पहले महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को पूर्व की सरकारों ने भुला दिया। महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद जैसे आक्रांता का खात्मा किया, जिसने सोमनाथ समेत कई मंदिरों को तोड़ा था।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुहेलदेव की अ...