नवादा, अगस्त 29 -- नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित एक छोटे से गांव मंझवे से निकलकर बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक पहचान बनाने वाले अभिनेता चंदन कुमार की कहानी प्रतिभा और निरंतर संघर्ष की मिसाल है। गांव की पूजा-समितियों के स्थानीय नाटकों से प्रभावित हो कर अभिनय का सफर शुरू करने वाले चंदन आज देश के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी अदाकारी का लोहा मनवा रहे हैं। चंदन के हालिया कई प्रोजेक्ट उन्हें काफी नेम-फेम दिलाने वाले साबित हुए हैं। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज दुपहरिया मदन कुमार की भूमिका और राजकुमार हिरानी की जियो हॉटस्टार सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो में अरशद वारसी व वीर हिरानी के साथ ड्राइवर के निभाए किरदार को काफी सराहा जा रहा है। इसके अलावा वे कई शॉर्ट फिल्मों एक बेतुके आदमी की अफराह रातें, दुविधा और मोहब्ब...