अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। 28 फरवरी को जिलेभर में रंग एकादशी व आंवला एकादशी पर्व मनाया जाएगा। इसी के साथ होली पर्व की शुरुआत भी होगी। हर तरफ होली का उल्लास छाएगा वहीं 28 फरवरी से होली का अवकाश भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्र में नौकरी व पढ़ाई करने वाले युवा और लोग अपने घरों को रवाना होंगे। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी और आमलकी एकादशी कहते हैं। इस दिन व्रत किया जाएगा। जिसमें भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाएगी। इसी दिन से होली का त्योहार शुरू हो जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन श्रीकृष्ण मंदिरों में अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सांसारिक सुख और मोक्ष भी मिलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.