अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। शुक्रवार को जिलेभर में रंग एकादशी व आंवला एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। इसी के साथ होली पर्व की शुरुआत हो गई है। बता दें कि आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन रंगभरी और आमलकी एकादशी व्रत किया जाता है। भगवान विष्णु व श्रीकृष्ण के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। इसी दिन से होली का त्योहार शुरू होता है। रंगभरी एकादशी के दिन श्रीकृष्ण मंदिरों में अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली जाती है। पंडित आशुतोष त्रिवेदी के मुताबिक भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद पसंद है। इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से व्रत का पूरा फल मिलता है। इस एकादशी पर केला, केसर या हल्दी का दान करना उत्तम माना जाता है। साथ ही आंवले का दान भी करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.