सासाराम, फरवरी 28 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड के विश्वनाथ मंदिर हाट्टा के प्रांगण में शुक्रवार की रात रंगभरी एकादशी होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रोहतास, बक्सर व कैमूर के होली गीत कलाकार पहुंचे थे। उड़ रहे रंग-अबीर के बीच आज बिरज में होरी रे रसिया, गोरिया करी के सिंगार, देश भक्ति गीत, होली देव गीत शृंगार रस की होली गीत आदि गीतों से रात भर कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...