बिजनौर, फरवरी 27 -- रंगभरी एकादशी का जुलूस उत्साह व हर्षोल्लास के साथ रंग गुलाल की बौछारों के बीच धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हुरियारे डीजे की थाप पर नाचते गाते और रंग गुलाल उड़ाते चले। आदर्श होली कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को द्रोपदी मंदिर से शुरू हुए रंग एकादशी के जुलूस का शुभारम्भ समाज सेवी व भाजपा नेता शरद चन्द्र शर्मा तथा राजवीर गहलौत ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। इससे पहले विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तथा ढोल नगाड़ों व डीजे की थाप पर शुरू हुए जुलूस में हुरियारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंग गुलाल उड़ाते व डीजे की थाप पर नाचते गाते चल रहे हुरियारों ने नगर का माहौल रंगमय बना दिया। जुलूस अपने परम्परागत मार्गो मोहल्ला अचारजान, शेखान, अली मस्जिद चौक, वीरथला, चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.