मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- कस्बे में रंगभरी व आंवला एकादशी पर निकलने वाली भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा बैंडबाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। पालकी यात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लोगो ने एकादशी व्रत रख आंवले के वृक्ष की पूजा कर प्रकृति को संरक्षित व सुरक्षित रखने का संदेश दिया। भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा नगर में निकाली गई जिसका शुभारम्भ सतसंग भवन से वरिष्ठ समाजसेवी अरूण शर्मा व मनोज मदान ने भगवान की आरती कर संयुक्त रूप से किया। शोभा यात्रा सतसंग भवन से प्रारम्भ होकर चौक बाजार, सर्राफा बाजार, घास मंडी, वैश्य धर्मशाला, काली मंदिर, मौहल्ला खटिकान से होती हुई पडाव चौक होकर पुनः सतसंग भवन पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कस्बा निवासी प्रद्युम्न शर्मा, विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.