वाराणसी, फरवरी 28 -- चौबेपुर (वाराणसी)। रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जुटे। भोलेनाथ और भगवती को अबीर गुलाल अर्पित कर खुद भी रंगो से सराबोर हुए। कलाकारों ने नृत्य से शिव विवाह के दश्य को साकार किया। भजन-कीर्तन तथा फाग गीत से वातावरण में आनंद छा गया। इस अवसर पर पुजारी नितेश गोस्वामी, गौरव गिरि लालू गिरि, श्यामू गिरि, पप्पू गिरि, प्रेम नाथ गिरि, बजरंगी गिरि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.