मिर्जापुर, फरवरी 28 -- विंध्याचल। फागुन शुक्ल पक्ष रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों ने मातारानी की श्रीचरणों में अपने भावों के रंग, अबीर-गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद लेकर अपने जीवन को धन्य बनाया। साथ ही शुभ मुहूर्त में भक्तों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार और यज्ञोपवित संस्कार कराया। गंगा घाटों, गलियों और मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी रहीं। सुबह से देर रात तक चार लाख से ज्यादा भक्तों ने मां का दर्शन-पूजन किया। भोर में माता के भव्य शृंगार पूजन-आरती के पूर्व ही विंध्य की गलियां श्रद्धालुओं से पट गईं थीं। फागुन शुक्ल पक्ष रंगभरी एकादशी तिथि को देश और प्रदेश भर से आए श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धाभाव से देवी धाम में मत्था टेका। इसके पूर्व देवी भक्तों ने विंध्याचल के गंगा घाटों को जाकर स्नान किया। इसके बाद प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.