मिर्जापुर, फरवरी 28 -- ड्रमंडगंज। रंगभरी एकादशी के अवसर पर भक्तों ने राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती संग अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली। इस अवसर पर सुबह भक्तों ने प्रभातफेरी निकाल भगवान शिव और माता पार्वती,श्रीराधे-श्रीकृष्ण को अबीर और गुलाल से लालोलाल कर दिया। इसी के साथ ड्रमंडगंज क्षेत्र में होली का शुभारम्भ भी हो गया। रंगभरी एकादशी पर सुबह लगभग छह बजे रामलीला मैदान स्थित शिव-पार्वती मंदिर पर एकादशी समिति के सदस्य पहुंचकर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती का पूजन-आरती पून किया। पूजन-आरती के बाद प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में बाबा के भक्तों जनसैलाब होली गीत,भजन गाते मस्ती में डूबने नाचते एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाते चल रहे थे। भक्त आसपास के सभी मंदिरों पर पहुंच प्रभु के श्रीचरणों में रंग,अबीर-गुलाल,विविध पुष्पों की पंखुड़ियां,फूलों की माला अर...