गाजीपुर, फरवरी 27 -- सैदपुर। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की रंगभरी एकादशी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। नगर के अतिप्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव और रंगमंहल स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास तपोस्थली के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सैंकड़ों भक्तों और पुरोहितों ने महादेव के साथ होली खेलकर पर्व को खास बनाया। मंदिर परिसर गुलाल और अबीर से सराबोर हो गया, और भक्तों में उत्साह का माहौल देखने लायक था। इस अवसर पर सभी देवी-देवताओं का विधिपूर्वक पूजन किया गया। भक्तों ने बाबा बूढ़ेनाथ और नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन कर अबीर और गुलाल अर्पित किया। भक्तों ने "हर हर महादेव" के उद्घोष करते हुए जयकारे लगाए और पुजारियों को भी अबीर-गुलाल से रंगा। देर शाम मंदिर परिसर से बाबा महाकालेश्वर की शाही सवारी और झांकी निकाली गई, जिसमें रथ पर विशाल नंदी पर शंकर जी विराजमान थ...