हापुड़, फरवरी 27 -- श्रीश्याम भक्त मंडल हापुड़(रजि.) द्वारा फाल्गुन एकादशी एवं रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को श्री श्याम प्रभु (खाटू वाले) की 28र्वी निशान (ध्वजा) यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर से भक्त बैंड-बाजों व भजन कीर्तन के साथ निशान हाथ में लेकर निकले, जिन स्थानों से यात्रा निकली, वहां भक्तों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। निशान यात्रा रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड, पक्का बाग, चंडी रोड, मेरठ गेट से होते हुए छोटी मण्डी स्थित श्री श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। निशान (ध्वजा) यात्रा में काफी संख्या में भक्त निशान (ध्वजा) लेकर जय श्रीश्याम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बैंड की धुन पर भी सुन्दर-सुन्दर भजन भजन गायकों ने प्रस्तुत किए। जिसपर भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर जमकर ...