चंदौली, फरवरी 27 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा के महेश्वर मंदिर और चतुर्भुजपुर के स्वयं भू कालेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य शृंगार किया गया। शिवभक्तों की ओर से देवों के देव महादेव को गुलाल अबीर से सराबोर कर दिया। मान्यता है कि आज के दिन भगवान भोलेनाथ और श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने का महासंयोग है। विधि विधान से पूजा अर्चना करने सभी मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि आज के दिन बाबा विश्वनाथ माता पार्वती का गौना कराकर पहली बार काशी आए थे। इस दिन बाबा का दर्शन पूजन करना महासंयोग है। जिसे लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। कस्बा के महेश्वर मंदिर और चतुर्भुजपुर में स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य शृंगार किया गया। जहां भक्तों ने गुलाल अबीर चढ़ाकर भेालेनाथ की जयकारा लगाते हुए जमकर गुलाल अबीर ख...