आरा, फरवरी 28 -- आरा। शहर के रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में रंगभरी एकादशी के उद्यापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। दो दिवसीय रंगभरी एकादशी के उद्यापन का पूजन शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ केएन सिन्हा के परिवार की ओर से चल रहा था। उद्यापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सगे-संबंधी, प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवियों व कई संस्थाओं के लोगों के साथ आनंद अस्पताल के मरीज व परिजन शामिल हुए। प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे का पूजन पटना से आए पंडित राधे जी व आरा के 12 ब्राह्मणों ने किया। पूजन आयोजन में सक्रिय भूमिका शशि कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, शिवनारायण राय, विनोद कुमार, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, छोटू यादव व राजू यादव ने निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.