वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रंगभरी एकादशी पर हरिश्चंद्र घाट भी भक्तों और भीड़ के केंद्र में रहा। काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति की ओर से भस्म की होली खेलने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। हजारों लोग इकट्ठा हुए। इसमें गृहस्थ, ब्रह्मचारी, साधु-संत, अघोरी सब रहे। मणिकर्णिका घाट पर द्वादशी तिथि पर होने वाली मसाने की होली में गृहस्थों की भागीदारी पर संकट को देखते हुए युवाओं ने बड़ी संख्या में हरिश्चंद्र घाट की ओर रुख किया। इससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देव स्वरूपों की जीवंत झांकियों से सजी शोभायात्रा शिवाला स्थित मंदिर से आरंभ हुई। निर्धारित मार्गों से होते हरिश्चंद्र घाट पहुंच कर विशाल हुजूम ने भस्म से होली खेली। हरिश्चंद्र घाट पर दूर तक जहां भी नजर जाती फागुनी संगीत पर थिरकता, एक-दूसरे पर भस्म उड़ता जनसमूह ही नजर आ रहा था...