वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर में 27 फरवरी को एक बार फिर महंत परिवार की पंचबदन रजत प्रतिमा के साथ रंगभरी एकादशी की परम्परा निभाई जाएगी। गर्भगृह में इसी प्रतिमा को दर्शन के लिए रखा जाएगा। मंदिर प्रशासन ने पालकी के साथ केवल 64 चिह्नित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी है। मंदिर अधिकारियों ने बताया कि चल प्रतिमा महंत परिवार के टेढ़ीनीम स्थित आवास से पूजन के बाद विश्वनाथ मंदिर आएगी। प्रतिमा लेकर आ रहे भक्तों को ढुंढिराज द्वार से धाम में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद दक्षिणी द्वार से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराकर स्थापित किया जाएगा। बता दें कि यह परम्परा दो वर्ष से बंद थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर फिर शुरू की गई है। उधर रंगभरी एकादशी को श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण माहौल में आयोजित करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.