वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। देशभर के मंदिरों के बीच सांस्कृतिक एवं धार्मिक आदान-प्रदान के निमित्त शुरू किए गए नवाचारों के तहत श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से गुलाल यात्रा उत्सवी वातावरण में काशी के लिए गुरुवार को रवाना हुई। यह पहला मौका है जब श्रीकृष्ण जन्मभूमि से रंगभरी एकादशी के मौके पर गुलाल यात्रा विश्वनाथ धाम आएगी। यात्रा दल के साथ वृंदावन के साधक कलाकारों की टोली भी है जो 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी पर धाम में होने वाले शिवार्चनम के अंतर्गत फूलों की होली का लोकभावन दृश्यावली जीवंत करेगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मथुरा से नील-गुलाल, प्रसाद, फल एवं मेवा आदि काशी भेजने के लिए निकाली गई गुलाल यात्रा की रवानगी पर लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। नृत्य एवं संकीर्तन के मध्य गुलाल...