उरई, मार्च 16 -- जालौन। रंगबाजी के चलते गांव के ही युवक द्वारा बेटे की पिटाई करने एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनई परवई निवासी योगेंद्र प्रताप ने पुलिस को बताया कि उनके गांव ही निर्देश कुमार उनके बेटे के साथ रंजिश रखता है। अक्सर उससे रंगबाजी से बात करता है। आरोप लगाया कि रविवार की शाम बेटा गांव में जा रहा था। तभी रास्ते में निर्देश ने जबरन उसे रोक लिया और उसके साथ रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज करने लगा। जब बेटे ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग बचाने आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.