उरई, दिसम्बर 26 -- जालौन। रंगबाजी को लेकर तीन युवकों ने युवक की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी मेहरकिशोर ने पुलिस को बताया कि वह 24 दिसंबर की रात करीब 11 बजे मोहल्ला खंडेराव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जब वह क्रय-विक्रय केंद्र के पास संचालित शराब के ठेके के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से मौजूद वरुण, अन्नू व ईलू ने उनके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर गालियां देकर पिटाई कर दी। जिसमें उसके सिर में चोटें आई हैं। मारपीट के बाद तीनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.