रंगपुरा में एसडीओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही उजागर
पूर्णिया, अप्रैल 23 -- मीरगंज, एक संवाददाताधमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र के रंगपुरा गांव में बुधवार को धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत सरकार भवन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीओ सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 71 एवं 220 पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया और सेविकाओं को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगपुरा का निरीक्षण किया गया, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य उपकेंद्र, खजुरिया 10....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.