मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हॉस्पिटल रोड में बदमाशों ने रंगदारी देने से इनकार पर दवा दुकान में घुसकर व्यवसायी प्रह्लाद कुमार की पिटाई कर दी। पांच हजार रुपए लूट लिए। मामले को लेकर प्रह्लाद कुमार ने बरुराज थाना क्षेत्र के विकास कुमार, सचिन कुमार, आकाश कुमार, अंकित कुमार समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे चाचा की दवा दुकान पर ग्राहकों को दवा दे रहे थे, तभी चार बाइक पर सवार आरोपित आ धमके और गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। गल्ला में रखे पांच हजार रुपए लूट लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जुटते देख सभी पश्चिम दिशा की ओर भाग गए। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...